शिरोडकर बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, सात आईपीएस बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बीती रात्रि सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं जिनमें लखनऊ और कानपुर कमिश्नर रेट के आयुक्त को प्रतीक्षारत करते हुए उनके स्थान पर नए कमिश्नर तैनात किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना के पद पर तैनात एसबी शिरोडकर को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इनके अलावा पुलिस मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक बीपी जोगदंड को कानपुर का पुलिस आयुक्त तैनात किया गया है। अब तक लखनऊ के पुलिस आयुक्त रहे डीके ठाकुर और कानपुर के पुलिस आयुक्त रहे विजय कुमार मीणा को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। विजय कुमार महा निदेशक
होमगार्ड को सीबीसीआईडी का महानिदेशक गोपाल मीणा पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी को पुलिस महानिदेशक कोऑपरेटिव सेल विजय कुमार मौर्य पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक को पुलिस महा निदेशक होमगार्ड का चार्ज दिया गया है।