मथुरा। बलदेव कस्बा के रीडा मुहल्ला की एक विवाहिता ने एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया इससे पहले कि वह आग लगाकर स्वयं को जलाती। तत्काल उसे पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। बलदेव कस्बा के रीडा मुहल्ला निवासी डौली अग्रवाल का अपने पति विजय अग्रवाल से विवाद चल रहा है। दोनों की वर्ष 2007 में शादी हुई थी। शादी के पांच छह साल बाद ही दम्पती के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों के बीच न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। बीच बीच में दोनों के मध्य समझौता भी होता रहा। मगर कुछ दिन बाद झगड़ा हो जाता है।
28 जुलाई को भी कहा सुनी हो गई थी। पुलिस ने विजय का धारा 151 में चालान भी कर दिया। जमानत पर विजय छूट जाने से आहत महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की जानकारी जब एसएसपी अभिषेक यादव को लगी तो तत्काल बल्देव थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार को कार्यालय बुलाकर महिला के साथ हो रहे उत्पीड़न पर कार्यवाही की जानकारी ली। कप्तान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.