गोवर्धन में आश्रम की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर प्रदेश की शिक्षा मंत्री मथुरा आई

मथुरा। प्रदेश की शिक्षा मंत्री गोवर्धन क्षेत्र स्थित एक आश्रम की गौशाला पर भू माफियाओं के कब्जे की जानकारी मिलते ही मथुरा आई है। उन्होंने एसएसपी को तत्काल भू माफियाओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी अपने धार्मिक दौरे पर गोवर्धन होते हुए पलसों स्थित खड़ेश्वरी बाबा के आश्रम पहुंचीं। खड़ेश्वरी बाबा ने मंत्री से आश्रम व गोशाला पर जमीन कब्जाने की शिकायत की।
मंत्री गुलाबो देवी ने एसडीएम संदीप वर्मा थानाध्यक्ष गोवर्धन को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने गोशाला संचालक खड़ेश्वरी बाबा की तहरीर पर विष्णु, नेकराम, अर्जुन निवासी पलसों सहित दो लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी गोवर्धन के बाद बरसाना पहुंची । बरसाना में संत विनोद बाबा एवं गोवर्धन में मुड़िया संत रामकृष्ण दास से आशीर्वाद लिया।
गुलाबो देवी का कहना है कि योगी सरकार में भू-माफियाओं के घर पर बुलडोजर चल रहा है। अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है।