मथुरा वृंदावन में नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक-पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों से वसूला हजारों रुपए जुर्माना

मथुरा। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने मथुरा वृंदावन में अभियान छेड़ रखा है। सोमवार को निगम के अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्लास्टिक पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारों रुपए का जुर्माना वसूला है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखे है कि वो अभियान प्रतिदिन चलाएंगे।
सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान औरंगाबाद क्षेत्र में प्रतिबन्धित प्लास्टिक/पॉलिथीन के विरूद्व अभियान चलाते हुए वार्ड नं. -7 औरगांवाद व वार्ड नं. 36 में मौहल्ला दामोदरपुरा से लगभग 10 किलो प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर रू. 14500/- जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही गन्दगी फैलाने वालों से रू. 200/- जुर्माना वसूल किया गया। कार्यवाही के समय स्वच्छता निरीक्षक निहाल सिंह व प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के हर्ष वर्मा तथा प्रवर्तन दल के राजेश कुमार पंकज व नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
इसी प्रकार वृंदावन नगर में सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता द्वारा सौ फूटा पुल से पापड़ी चौराहा तक अतिक्रमण आभियान चलाया गया एवम प्रतिबंधित पॉलिथीन पर कार्यवाही करते हुए 2 किलो पॉलिथीन जब्त की गई।