पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए संजीवनी: प्रो. अजय

मथुरा। श्री गिर्राज महाराज पॉलिटेक्निक कॉलेज मुडेसी मथुरा में ‘अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे विभिन्न किस्म के 600 पेड़-पौधों का रोपड़ किया गया एवं पोधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कृषि विभाग के प्रवक्ता प्रो. अजय शर्मा ने कहा कि पेड़-पोधे हमारे जीवन के लिए अनिवार्य है इनसे हमें जीवनदायी ऑक्सीजन प्राप्त होती है जिसे हम श्वसन क्रिया द्वारा प्राप्त करते है हरियाली से वर्षा एवं शीतलता आती है पेड़-पोधों बढते प्रदूषण को रोकने में समर्थ होते है l
संस्थान के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार शर्मा ने पारिजात का पोधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं दिन रात 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधों का अधिकांश रोपड़ करने पर जोर दिया एवं वृक्ष ही जीवन है का सूत्र विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रो. अंकिता श्रीवास्तव प्रो. देवेन्द्र सारस्वत प्रो. प्रीतेश रावत अमन सोलंकी आदि मौजूद रहे l