-एक लाख महिलाओं में 40 प्रतिभागियों का हुआ चयन
-ब्रज की महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं: शिल्पी केशोरैया
मथुरा। महिला सशक्तिकरण के लिए इस बार मिस-मिसेज इंडिया का ग्रांड फिनाले में ब्रज क्षेत्र की कई युवतियों व महिलाओं ने अपना स्थान बनाया है। यही वजह है कि ब्रज क्षेत्र की महिलाओं में ग्रांड फिनाले को लेकर जबरदस्त उत्साह है। फिनाले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ब्रज क्षेत्र की बहू व मिसेज यूपी 2021 का खिताब हासिल कर चुकीं शिल्पी केशोरैया ने ब्रज की महिलाओं को विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के प्रयास मथुरा से प्रारंभ किए हैं।
गुरुवार को मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बेस्ट मैकअप आर्टिस्ट व नारी शक्ति अवार्ड से मिसेज सम्मानित यूपी शिल्पी केशोरैया ने बताया कि अभी तक एनसीआर, दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में मिस और मिसेज शो आयोजित किए जाते रहे हैं। अब ब्रज क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं को इस क्षेत्र में आगे आने के अवसर प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। ब्रज की महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन उनको उच्च स्तरीय मंच नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि मिस और मिसेज जैसे मुकाबलों को लेकर यह सोच बन चुकी है यह सिर्फ नारी की सुंदरता पर आधारित एक आयोजन या प्रतियोगिता है जबकि ऐसा नहीं है। मिस और मिसेज चुनने से पहले एक महिला या युवती तो प्रत्येक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करनी होती है। इसमें ड्रेसिंग सेंस से लेकर पर्सनल्टी डेवलपमेंट और बौद्धिक रूप से तमाम परीक्षणों से गुजरना पड़ता है। जूरी यह भी देखती है कि महिला का प्रोफाइल क्या है? वो किस बैक ग्राउंड से है? उसने अपनी जिंदगी में कितने संघर्ष किए हैं? इस बार हम आगरा में इसका आयोजन करने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया आगरा क्योंकि ब्रज क्षेत्र में ही आता है इसलिए इस बार हमने आगरा को चुना है। आगरा के ताज होटल कन्वेनशन में 7 अगस्त को मिस व मिसेज इंडिया कान्टेस्ट हम आयोजित करने जा रहे हैं। यह आयोजन आर्शीवाद, शिल्पी मेकअप स्टूडियो व अम्बर संस्था का एक संयुक्त प्रयास है। मिस व मिसेज इंडिया के लिए देश भर से हमें एक लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इनकी स्कूटनी के बाद हमारी ज्यूरी ने कुल 40 प्रतिभागियों का चयन किया है जो आगरा में 6 अगस्त होने वाले ग्रांड फिनाले में अपनी प्रतिभा की आभा बिखेरेंगी। इनमें 20 मिस व 20 मिसेज शिरकत कर रही हैं। इनमें मथुरा की भी दो प्रतिभागियों का चयन हुआ है। पत्रकार वार्ता में मिस व मिसेज इंडिया सब्सटेंस की टीम के निदेशक अमित खत्री अंशु मुदगल व मधुर शर्मा ने भी ब्रज क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द हम मथुरा में भी इस तरह के आयोजन करने के लिए तैयारी कर रहे हैं ताकि यहां की महिला और युवतियों को आगे बढ़ने के लिए एक बड़ा मंच मिल सके। समाज में उनकी पहचान बन सके। पत्रकार वार्ता पद्मश्री कृष्णा कन्हाई आईबीजे के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल हाथी वाला उद्यमी राजेश बजाज इंडियन आइडल की जनपद प्रभारी रश्मि शर्मा आदि मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.