नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने बनाई 31 सदस्यीय कमेटी

मथुरा। आगामी समय में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की गोलबंदी शुरू हो गई है। मथुरा में कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए 31 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया है जो कि मेयर और वार्डों के पार्षद के नामों का चयन करेंगे। 15 जुलाई तक शहर कांग्रेस कमेटी नामों की लिस्ट बनाकर लखनऊ प्रदेश कार्यालय भेज देगी।
बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव निकाय चुनावों मे कांग्रेस पूरे दमखम के साथ स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस निकाय चुनावों को लेकर गंभीर है महानगर कांग्रेस कमेटी सभी वार्डो मे पार्षद और मेयर प्रत्याशी चुनाव मैदान में पूरे दमखम जोश के साथ उतारेगी। योग्य प्रत्याशियों को चयन करने के लिए 31 सदस्यीय चयन समिति गठित की गई है जिसमें विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व विधायक प्रदीप माथुर सदस्य एआईसीसी महेश पाठक के अलावा ठा.सोहन सिंह सिसोदिया आबिद हुसैन बिहारी कांत तिवारी मलिक अरोड़ा रणवीर पांडव यामिनी रमण आचार्य उमाकांत चतुर्वेदी नूतन बिहारी पारीक महेश रावत राम भरौसी चौधरी डा देवेद्र यादव भोला यादव कृष्णवीर चौधरी कृष्ण कुमार शर्मा हरीश गर्ग डा राणा प्रताप डा नंदन चौधरी हरवीर प्रधान आर पी. सिंघल तपेश गौतम चौधरी मोहन सिंह श्रींचंद्र अग्रवाल संजय शर्मा यतेद्र मुकददम प्रखर चतुर्वेदी निषाद अहमद तौफिक कुरैशी विष्णु राजपूत अनूप श्रीवास्तव दिनेश बिंदल सदस्य होंगे। 15 जुलाई तक सभी आवेदन पत्रों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ भेज दिया जायेगा।