रोटरी की साइकिलों ने दिए उड़ने को पंख, मथुरा में 181 बेटियों को मिली फ्री साइकिल

मथुरा। 5 किमी से भी ज्यादा का रास्ता पैदल पार करना, मन न होते हुए भी किसी के साथ भी टैंपो आदि में सवारी करना सोचिए कितना कष्टप्रद है एक बेटी के लिए ऐसा सफर ऐसे ही अनेक कारण होते है की ऊंचा उड़ने के काबिलियत रखने वाली ये बच्चियां मंजिल से पहले ही अपना सफर बीच में छोड़ देती हैं और घर बैठ जाती हैं। रोटरी ने बच्चियों की इसी मनोदशा को समझा और तय किया की हम बेटियों को आत्मनिर्भर बनायेंगे। कन्या श्री इसी दिशा में बढ़ाया हुआ एक कदम हैं जिसमें रोटरी 3110 के अंतर्गत आने वाले क्लबों ने यूपी में सामूहिक रूप से छः जगहों पर कार्यक्रम कर 2100 बेटियों को साइकिल प्रदान की रोटरी के सात एरिया ऑफ फोकस मैं से एक बेसिक शिक्षा के अंतर्गत भी रोटरी शिक्षा पर विशेष ध्यान देता है। आज जब मथुरा के श्रीजी बाबा स्कूल पर 180 बच्चियों को साइकिल वितरण की गई तो उनके चेहरे पर आत्मसम्मान से लबरेज मुस्कान देखने लायक थी उनकी चमक बता रही थी अपनी आगे बढ़ने की रफ्तार को और तेज कर पाएंगी।
शुक्रवार को एक ओपचारिक कार्यक्रम में पूरे रोटरी मंडल 3110 में 2100 साइकिलों का वितरण कक्षा 9 से 11 तक की निर्बल वर्ग की कन्याओं को किया गया। साइकिल वितरण की इस महत्वाकांक्षी योजना में लगभग एक करोड़ की लागत आई है और यह समस्त धनराशि रोटेरियन साथियों द्वारा स्वेच्छा से भेट स्वरूप दी गई है। साइकिल वितरण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 6 प्रमुख शहरों में एक साथ किया गया।
वही रोटरी क्लब के द्वारा मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में चयनित छात्राओं को साइकिल वितरित की गई । इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वैष्णव आचार्य अभिषेक गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा की जो हाथ मदद के लिए बढ़ते हैं वो उन होठों से ज़्यादा पवित्र हैं जो केवल प्रार्थना करते और देने को हम दो शब्दों से समझ सकते हैं एक है दया और दूसरा करुणा दया – परिस्थिति जन्य है और करुणा – मन: स्तिथि जन्य दया के कारण जब आप देते है तो वह अहम को भरता है, और करुणा जब माध्यम होता है तो वह अहम को विगलित करता है। कन्या श्री वह उत्सव जिसका आधार ही करुणा है। हमारी एक एक नन्ही सी राजकुमारी जो यहाँ आयी है वो केवल साइकल ही नहीं ले जा रही हैं बल्कि साइकल के साथ आजादी, विश्वास और आत्मनिर्भरता भी अपने साथ ले जा रही हैं।
कार्यक्रम में विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री हरिशंकर उद्योगपति एवं समाजसेवी रामकिशन और उत्तर प्रदेश राज्य माध्यमिक शिक्षक चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ रोशनलाल अतिथि बतौर मौजूद रहे ।
विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा रोटेरियनो की मौजूदगी में कुल 181 साइकिलो का वितरण किया गया। कन्या पूजन के बाद बच्चियों को साइकिल सौंपी गई। यह साइकिल निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को दी जा गईं जिससे उनका शिक्षा ग्रहण सुलभ हो सके।
कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल मिलने पर यहां अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में रोटेरियन कृष्ण दयाल अग्रवाल भाजपा नेता डा डी पी गोयल बृज भूषण कालरा उमेश गोयल नीरव निमेष नरेश बर्मन मोहन सिंह आशीष साहू सोनल अग्रवाल जगदीश चावला संदीप शर्मा नीलेश टेंटीवाला अंकुर कुलश्रेष्ठ आदि रोटेरियन सहित विद्यालय प्रबंधक उपस्थित रहे।