मथुरा। कांग्रेसी नेता निमाई पंडित और उनकी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गोविंद नगर पुलिस थाने में तहरीर दी है। बुधवार को मृतक के भाई के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल थाने पर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में महेश पाठक रालोद नेता नरेंद्र सिंह आबिद हुसैन भगवान सिंह वर्मा मदन मोहन शर्मा बिहारी कांत तिवारी मास्टर प्रताप सिंह भूरी सिंह जायस प्रकाश शर्मा सपा नेता रामबाबू पंडा
लता चौहान विक्रम बाल्मीकि आदि मौजूद थे। तहरीर में लिखा गया है कि मेरे भाई कृष्ण कुमार कौशिक तथा उनकी पत्नी साधना कौशिक की पांच जून को अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार की जान माल की सुरक्षा की जाए।