मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने छटवे साल के मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान 24 वीं बार 6 जून को सांय मथुरा आ रहे है। वह यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे। 7 जून को दोपहर बाद मथुरा से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी कल सांय आगरा से कार द्वारा करीब सवा सात बजे वृंदावन पहुंचेंगे। वे यहाँ रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में कैथ लेब का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद आठ बजे करीब बिहारी जी मंदिर में दर्शन करेंगे। रात्रि पौने नौ बजे होटल गोवर्धन पैलेस में आयोजित केबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के पुत्र दिव्यांश के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। उसके पश्चात वेटरिनरी कॉलेज के अतिथि गृह में उनका रात्रि विश्राम रहेगा। 7 जून मंगलवार को वह प्रात: सवा बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करेंगे। यहाँ से मुख्यमंत्री 9 बजे रसखान समाधि स्थल महावन जायेंगे।


यहाँ वह उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद बौर्ड की बैठक लेंगे जिसमें मथुरा जनपद में कराये गये विकास एवं सौन्द्रीयकरण कार्यों की समीक्षा होगी। इसके अलावा आने वाले समय में प्रस्तावित कार्यों का भी मुख्यमंत्री द्वारा अध्ययन किया जायेगा। इसके पश्चात रमणरेती आश्रम में बने अस्थाई हेलीपेड से राजकीय विमान द्वारा बरसाना जायेंगे। वहां योगी राधारानी के दर्शन के उपरांत संत विनोद बाबा के आश्रम जायेंगे। बरसाना दुपहर एक बजे मुख्यमंत्री विमान से आगरा खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.