मथुरा में महिला पुलिस कर्मी के पति ने लगाई फांसी

मथुरा। आगरा मथुरा हाइवे स्थित रिफायनरी नगर में महिला सिपाही के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने की घटना से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिफायनरी नगर निवासी 37 वर्षीय विनोद पुत्र जीतन सिंह का शव पखें पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव को देख परिजनों के होश उड़ गये।
आनन-फानन में घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी गयी। सूचना पर थाना प्रभारी रिफायनरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बताया जाता है कि मृतक विनोद की पत्नि रिफायनरी की सुरक्षा व्यवस्था में सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। सूत्रों के अनुसार बीती रात दोनो पति-पत्नि में गृहक्लेश को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।