मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए विभिन्न समाजों एवं पार्टियों के लोग आये दिन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं इसी श्रंखला में मथुरा ब्लॉक प्रमुख बसपाई श्रीमती प्रेम लता एवं उनके पति एवं बसपा नेता पूर्व आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह एड. ने पार्टी कार्यालय पर आकर भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के समक्ष पार्टी की सदस्यता हासिल करते हुए पार्टी में आस्था जताई है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह जिला अध्यक्ष मधु शर्मा प्रभारी अनिल चौधरी महामंत्री प्रदीप गोस्वामी नगर निगम के महापौर मुकेश आर्य बंधु आदि उपस्थित रहे। बसपा नेता प्रेम सिंह पूर्व में आईएएस अधिकारी एवं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं साथ ही उनका सामाजिक कार्यक्रमों में अतुलनीय योगदान रहा है। भाजपा नेताओ का मानना है कि प्रेम सिंह एडवोकेट के भाजपा में आने से पार्टी की अनुसूचित,दलित समाज में गहरी पैठ बनेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.