मथुरा । (राजपथ मथुरा/ब्यूरो दीपक गुप्ता) नौहझील- थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा कार ने बाइक को पीछे से रौंद दिया। जिसके चलते बाइक सवार तीनों लोग पति ,पत्नी व बेटी में पत्नी व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक को गंभीर हालत में बाजना कट चौकी इंचार्ज पवन कुमार व एक्सप्रेस वे के सुरक्षा कर्मियों ने एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने इनोवा गाडी को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी वैर जनपद बुलंदशहर अपनी पत्नी कुसुम व बेटी कुमकुम के साथ अपनी बाइक से यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा कार ने एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 71.5 पर पीछे से बाइक को रौंद दिया।जिसमें कुसुम व बेटी कुमकुम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं युवक अरुण ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा गाडी व उसमें सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया है व शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 71.5 पर अनियंत्रित इनोवा कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी। जिसमें बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई है। इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.