भाजपाईयो ने घरो की छतो पर लगाए झंडे , सेवा सप्ताह के साथ स्थापना दिवस का आगाज़

मथुरा। विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस बुधवार को मथुरा में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा के महानगर जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देश में सामजिक न्याय पखवाड़ा मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है।
भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि स्थापना दिवस की शुरुआत बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों और प्रतिष्ठानों में पार्टी का झंडा लगाकर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मथुरा महानगर के सभी बूथों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह एमएलसी ओमप्रकाश सिंहए महापौर डॉ मुकेश आर्यबंधु महानगर प्रभारी अनिल चौधरी चेतन स्वरूप पाराशर महामंत्री राजू यादव राजवीर सिंह सुनील चतुर्वेदी श्याम सिंह अहेरिया हेमंत अग्रवाल पन्नालाल गौतम चंद्रपाल कुंतल प्रेम सिंह नितिन शर्मा पूजा चौधरी रश्मि शर्मा पंकज चतुर्वेदी सुरेंद्र प्रधान गजेंद्र चौधरी ज्ञानेंद्र शर्मा दीपांकर भाटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया।
जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा सामाजिक न्याय पखवाड़ा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा।
जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि आज कार्यकर्ताओ के परिश्रम से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है कार्यकर्ताओ की बदौलत ही आज भाजपा संगठन सत्तासीन है आज हम सबकी जिम्मेदारी है। पंडित दीनदयाल जी व श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपनो का भारत बनाने की दिशा में हर प्रयास हो हम आप समरसता से सेवा ही संगठन की परिकल्पना को साकार करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी के अनुसार आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना 42 स्थापना दिवस बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक मनाया। जिला कार्यालय पर प्रातः 9:00 पार्टी का झंडा फहराया गया। झंडा फहराने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाल जम कर नारेबाजी की उसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन एलईडी के माध्यम से सभी ने सुना।