मथुरा-वृन्दावन में सफाई व्यवस्था को चौकस रखने के लिए 14 अधिकारी वार्ड वायज रखेंगे निगरानी

नवागत नगर विकास मंत्री के सफाई को लेकर सख्त तेवरों का असर
मथुरा। प्रदेश के नवागत नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा ने प्रधान मंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर लागू करने के लिए कमर कस ली है। यही कारण है कि उन्होंने प्रदेश की सभी नगर निकायों में विभागीय अधिकारियों को बृहद सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दिया है।
मंत्री के निदेर्शों के सापेक्ष मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के नगरआयुक्त अनुनय झा ने नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई की निगरानी की जिम्मेदारी निगम के अधिकारियों को सौंप दी है। इस दौरान अधिकारी सुबह 6 से लेकर 8 बजे तक के समय में ही सफाई कार्य को सम्पन्न कराने के साथ औचक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता परखेंगे। सफाई कार्य की निगरानी के लिए श्री झा ने 14 अधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रत्येक अधिकारी को निगम के 5-5 वार्डों की सफाई व्यवस्था को देखने की जिम्मेदारी मिली है।
इस क्रम में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल को वार्ड सं. 27,56,31,50,62 सहायक नगर आयुक्त डी.के.सिंह को वार्ड सं. 48,57,59,68,64 सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता को वार्ड सं. 35,66,61,51,52 मुख्य अभियंता राजवीर सिंह को वार्ड सं. 39,34,22,12,03, महाप्रबंधक जल विजय कुमार मोर्य को वार्ड सं. 24,43,33,40,54 लेखाधिकारी डा. गीता कुमारी को वार्ड सं. 07,36,60,53,46 अधिशासी अभियंता सिविल एस.पी मिश्रा को वार्ड सं. 55,11,29,16,26 अधिशासी अभियंता टेªफिक रिजवान अहमद को वार्ड सं. 18,38,20,04,30 मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम को वार्ड सं. 19,58,47,23,15 कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार राय को वार्ड सं. 06,67,69,70,21 नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. करीम अख्तर कुरैशी को वार्ड सं. 01,05,13,14,25 अधिशासी अभियंता जल राधेश्याम को वार्ड सं. 37,02,08,09,10 सहायक अभियंता जल नंद किशोर को वार्ड सं. 41,44,49,63,65 सहायक अभियंता प्रकाश अनिल रंजन को वार्ड सं. 28,45,42,17,32 में सफाई व्यवस्था को परखने की जिम्मेदारी मिली है।
विदित रहे कि स्थानीय लोगों की सफाई व्यवस्था को लेकर मांग थी कि सफाई के लिए कर्मचारी क्षेत्रों जब पहुंचते उस समय वह अपने प्रतिष्ठानों को खोल रहे होते है ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। जिसके चलते ही नगर आयुक्त ने सफाई कार्य समय निर्धारित किया है। अब शहर में सुबह 6 से लेकर 8 बजे तक नियमित रूप से सफाई कार्य किया जायेगा।