मथुरा बार एसो के पूर्व अध्यक्ष का पुत्र धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

मथुरा। फर्जी तरीके से वसीयत तैयार कर करोड़ों की संपति हथियाने के आरोप में बार एसो के पूर्व अध्यक्ष प्रो जी पी शुक्ला के पुत्र आदित्य शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी जी पी शुक्ला रामवीर जीतपाल सिंह फरार चल रहे है।
बताया जाता है प्रो जी पी शुक्ला की भतीजी ललिता शर्मा ने एसएसपी के आदेश से थाना छाता में संपत्ति विवाद को लेकर आदित्य शुक्ला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जाता है गिरफ्तारी से बचने के लिए आदित्य शुक्ला ने मथुरा न्यायालय अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी जिसे गत दिन खारिज कर दिया। न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद छाता पुलिस ने आदित्य शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। छाता कोतवाली निरीक्षक ने आदित्य शुक्ला एड की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।