मथुरा में संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को लेकर निकली जन जागरूकता रैली

संचारी रोगों एवं स्वच्छता सम्बन्धित प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में योगदान देने वाले कर्मचारी किए सम्मानित

मथुरा। शनिवार को संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के दृष्टिगत जागरूकता रैली का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु जिलाधिकारी नवनीत चहल नगर आयुक्त अनुनय झा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया।
कलैक्ट्रेट सभागार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर आयुक्त अननुय झा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा अजय कुमार वर्मा द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के जन-जागरूकता एवं नगर की सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में तैयार कार्ययोजना के बारे में प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर दस्तक कार्यक्रम के अर्न्तगत घर-घर जाकर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही नगर निगम की टीम द्वारा प्रत्येक वार्ड में रोस्टर के अनुसार संचारी रोगों की रोकथाम हेतु सफाई कार्य, नाला-सफाई, एंटीलार्वा का छिडकाव, सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का कार्य कराया जायेगा।

बैठक में मंत्री एवं महापौर द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता सम्बन्धित प्रचार-प्रसार एवं अपनी सेवा कार्यों के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान प्रदान करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात सिविल लाइन कलैक्ट्रेट परिसर से पुराना बस स्टैंड तक संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के जन-जागरूकता कार्यक्रम हेतु रैली निकली गई ।
इस दौरान पार्षद मूलचन्द्र गर्ग, दीपक गोला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. के.ए. कुरैशी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एस.एस. यादव, रामानन्द त्यागी, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, महाप्रबन्धक जल विजय नारायण मौर्या, अधिशासी अभियंता एस.पी. मिश्रा, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक योगेश कुमार, स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह, नीरज कुमार, दीपक कुमार, मोनिका सिंह, राजकुमार लवानियां, मुकेश शर्मा, विपिन सिंह, सौरभ अग्रवाल, सुभाषचन्द्र समेत नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की सम्पूर्ण टीम उपस्थित रही।