मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा वृंदावन में अब नगर निगम के सफाई कर्मी नई ड्रेस साज सज्जा के साथ लकदक नजर आएंगे वहीं उनके सुपरवाइजर विशेष किस्म के ट्रैक सूट के साथ उनका पर्वेक्षण करते हुए दिखाई देंगे ।
मथुरा वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा निगम को ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ अपने कर्मचारियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। वह नियमित तौर पर निगम के कर्मचारियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं का निदान करते हैं । उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में मथुरा वृंदावन नगर निगम को विभिन्न बिंदुओं पर नंबर वन की पोजीशन पर लाने के लिए कमर कस ली है । नगर आयुक्त श्री झा का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में मथुरा को नंबर एक पर लाने के लिए युवा वर्ग को अपना विशेष योगदान देना होगा। 1 मार्च से ऑनलाइन सर्वे प्रारंभ हो गया है ।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कलीम अख्तर कुरैशी के मुताबिक निगम में कार्यरत करीब 1500 सफाई कर्मचारियों को एचडीएफसी बैंक के सहयोग से जैकेट दी जा रही है । इनके अलावा सभी स्वच्छता निरीक्षक को भी ट्रेक सूट दिए जा रहे हैं । नई जैकेट पहनकर मथुरा वृंदावन में सफाई करने वाले कर्मचारी लोगों को अब अलग ही लुक में नजर आएंगे। इसके अलावा देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.