मथुरा जिले में सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, चालक की हुई जलकर मौत

छाता ( राजपथ मथुरा ब्यूरो / अरुण ठाकुर) छाता शेरगढ़ मार्ग पर शनिवार को सुबह करीब 4:00 बजे सीमेंट के बोरों से लदा हुआ ट्रक अचानक कोको कोला फैक्ट्री के पास पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें अचानक आग लग गई और ट्रक में अंदर फंसे होने की वजह से चालक सुरेंद्र पुत्र रामदेव निवासी नीमबाडा अजमेर राजस्थान उम्र करीब 19 वर्ष की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की एक ट्रक सीमेंट के बोरों से लदा हुआ शेरगढ़ से छाता की तरफ आ रहा था तभी कोको कोला फैक्ट्री के पास पलट गया और उसमें आग लग गई आग लग जाने की वजह से ट्रक में फंसे हुए युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा फायर सर्विस की मदद से ट्रक चालक को बाहर निकाला तथा डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना की जानकारी ट्रक मालिक और मृतक के परिजनों को दे दी गई है।