प्रशासन से यमुना जन्मोत्सव पर विशेष व्यवस्थाएं कराने की मांग

यमुना जन्म महोत्सव की तैयारियों के संबंध में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
मथुरा। आगामी 7 अप्रैल को होने वाले यमुना जन्म महोत्सव की तैयारियों के संबंध में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में यमुना घाटों की युद्ध स्तर पर सफाई प्रकाश आदि व्यवस्था कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने के दौरान परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एड ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को अवगत कराया कि आने वाली 7 अप्रैल को यमुना जन्म महोत्सव का आयोजन होना है इसके लिए यमुना के सभी घाटों की सफाई संपूर्ण मेला क्षेत्र में लाइटिंग सिल्ट निकासी यमुना में शुद्ध जल छुड़वाना आवश्यक है। श्री तिवारी ने बताया कि इस बार प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर संस्था 6 व 7 अप्रैल को राजा घाट पर एक भव्य कार्यक्रम किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने प्रतिनधि मंडल को कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी संजीव चतुर्वेदी नीरज चतुर्वेदी आशीष चतुर्वेदी डांडी वाले आशीष युवा समिति धर्मदास चतुर्वेदी आदि प्रमुख रहे।