योगी के शपथ ग्रहण करते ही मथुरा में आतिशबाजी के साथ हुआ मिष्टान वितरण

मथुरा। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण करते ही मथुरा में आतिशबाजी के साथ मिष्टान वितरण हुआ ।
कृष्णा नगर में बंसल फूड्स के सामने व्यापारियों एवं भाजपाईयों ने जीत की ख़ुशी का इजहार मिठाई बांटकर एवं आतिश बाज़ी के साथ किया। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।
इस मौके पर भाजयुमो के जिला कोषांध्य्क्ष अंकित बंसल ने बताया की पांच राज्यों के चुनाव मे जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की 4-1 से प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है इससे ये साफ होता है की अब नया भारत जातिबाद एवं परिवार वाद से बहुत ऊपर उठकर देश के विकास, सुशासन, सुरक्षा को प्रमुखता से ऊपर रखकर देश हित मे एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार को काम करने का मौका दिया है। कार्यकर्ताओ ने योगी 2.0 में मथुरा से चौधरी लक्ष्मी नारायण को कैबिनेट में शामिल करने पर आभार जताया है।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा गिरधारी लाल बंसल पूर्व ब्रज प्रदेश अध्य्क्ष भूपेंद्र चौधरी लोकेश बंसल रजत गोयल चिराग अग्रवाल मनोज अग्रवाल गौरांग सिंघल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।