मथुरा। शुक्रवार को आगरा-दिल्ली हाईवे के किनारे स्थित एक कालोनी के बंद पड़े मकान से दो लोगों की हत्या कर जलाये गए शव पुलिस ने बरामद किये है। घटना स्थल पर एसएसपी सहित पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंच गए। इस घटना से कालौनी में सनसनी फैल गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर तथ्य जुटाए है।
थाना हाइवे अंतर्गत कर्मयोगी कालौनी में ये मकान इगलास के निकट स्थित भरतपुर के रहने वाले देवेंद्र फौजी का है। वह सेना में हैं और उनकी पोस्टिंग वर्तमान में पंजाब के फिरोजपुर में है। उन्होंने राजस्थान के तालफरा के पवन कुंतल को मकान किराए पर दिया था। पवन कुंतल ने सौंख कस्बे के गिरजेश को मकान किराए पर दे दिया था लेकिन शिवरात्रि के पहले मकान खाली हो गया और चाबी पवन कुंतल के पास आ गई। बीते दो -तीन दिन से मकान से दुर्गंध उठ रही थी। शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे मकान से धुआं उठता दिखाई दिया तो आसपास के लोगोंं ने पवन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मकान का ताला तोड़ा कर अंदर पहुंची तो देखा कि अलग-अलग चारपाई पर दो शव जले हुए पड़े है । दोनों शव देखकर ये स्पष्ट नहीं पाया कि ये महिला के हैं या पुरुष के ।
हादसे की सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ रिफाइनरी, थाना प्रभारी अनुज कुमार मौके पर पहुंच गए। बताते है एक शव पूरी तरीके से जल चुका था और दूसरा शव जली हालत में था। पुलिस ने पानी डालकर शव को ठंडा किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं अभी ये भी नहीं बताया जा सकता है कि ये शव महिला पुरुष के है किरायेदार को तलाश किया जा रहा उसका फोन बंद जा रहा है । जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.