अलीगढ़। अलीगढ़ हाथरस स्थानीय निकाय एमएलसी सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी ऋषि पाल सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। दो दिन तक चली जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है। अब तक प्रदेश में भाजपा के करीब पांच प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके है।
उनके नामांकन पत्र में एक प्रस्तावक का नाम दिया गया था और उसे सपा प्रत्याशी नियत समय पर पेश नहीं कर सके। इसके बाद सपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने का निर्णय लिया गया। अपर जिलाधिकारी नगर ने सपा प्रत्याशी के नामांकन खारिज किए जाने की पुष्टि की। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह के निर्विरोध निर्वाचन से अलीगढ़ जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.