छाता से कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण 48 हजार से अधिक वोटों से जीते

मथुरा। छाता विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने 48 हजार 894 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी ठा. तेज पाल सिंह को पराजित किया है।
30 राउण्ड चली मतगणना में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण को 1 लाख 24 हजार 414 मत प्राप्त हुए जबकि ठा. तेजपाल सिंह को 75 हजार 486 मत हासिल हुए। छाता क्षेत्र में लक्ष्मी नारायण की इस शानदार जीत से जश्न मनाया जा रहा है।