मथुरा। प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ वृंदावन पहुंच कर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। डीजीपी इस दौरान भक्ति भाव में नजर आए। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल सबसे पहले बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद डीजीपी ने श्रीबांके बिहारी जी के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच पूजा अर्चना की। पुरोहित पवन मिश्र ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। पूजा अर्चना के बीच डीजीपी ने भगवान को माला अर्पित की और प्रसाद चढ़ाया। करीब दस मिनट तक पूजा अर्चना करने के बाद डीजीपी ने भगवान की देहरी को प्रणाम किया। दर्शन करने के बाद डीजीपी को बांके बिहारी मंदिर के सेवायत घनश्याम गोस्वामी आभास गोस्वामी ने भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र माला और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद डीजीपी मुकुल गोयल काफिले के साथ राधा बल्लभ मंदिर के लिए रवाना हो गए।
दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में पुलिस महानिदेशक ने बताया कि जब वह आगरा डीआईजी थे तभी से उनका यहां से जुड़ाव रहा है। यहां आकर अलग ही अनुभूति होती है। मतगणना और होली की तैयारी को लेकर डीजीपी ने बताया कि चुनाव अभी तक का पुलिस प्रशासन ने बहुत अच्छे तरीके से कराया है। पूरा विश्वास है कि काउंटिंग भी अच्छे से होगी मतगणना कि पूरी तैयारी है। जहां तक होली की बात है ये मथुरा में बहुत ही अच्छे तरीके से मनाई जाती है। सभी व्यवस्था की जा रही हैं जिससे होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से हो सके। डीजीपी के वृंदावन दौरे के दौरान आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, डीएम नवनीत चहल, एसएसपी गौरव ग्रोवर के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.