मथुरा। चुनावी मोड से निकलकर सरकारी विभाग अपनी कार्यवाही को अंजाम देने में जुट गये है। 10 फरवरी को मथुरा में हुए मतदान के पश्चात महत्वपूर्ण विभाग नगर निगम ने अपनी योजनाओं को मूर्तरूप देना शुरू कर दिया है। नगर निगम कार्यालय में दो दिन से नागरिकों को टैक्स से सम्बन्धित दिए गये नोटिसों पर कार्यवाही की जा रही है। काफी संख्या में लोग निगम पहुंचकर निस्तारण कार्यवाही करा रहा है।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने टैक्स विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाई है। जो आपत्तियों की सुनावाई कर निस्तारण कर रही है। कमेटी में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम, कर निर्धारण अधिकारी सुनील राय, कर अधीक्षक उम्मेंद सिंह शामिल है। शनिवार को वार्ड 35 के क्षेत्र बल्देवपुरी, माधवपुरी, शक्तिपुरी आदि इलाकों लोगों को जारी नोटिसों पर सुनवाई की गई। शुक्रवार को भी इन्हीं क्षेत्रों के लोगों की आपत्ति निस्तारित की गई।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने बताया कि फिलहाल 10 वार्डों के लोगों को जारी धारा 213 के नोटिस पर सुनवाई की जा रही है। इससे पूर्व वार्ड सं. 34, वार्ड सं. 51 वार्ड सं. 47 में सुनवाई कर आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। जीआईएस सोल्यूशन एण्ड टैक्नोलॉजी की टीम द्वारा अब तक निगम के 68 वार्डों में सर्वे किया जा चुका है। बचे दो वार्डों में भी शीघ्र सर्वे की कार्यवाही पूर्ण की ली जायेगी। करीब 18 हजार लोगों को नोटिस दिए गए है।
कर अधीक्षक उम्मेंद सिंह के अनुसार सर्वे से निगम को आवासीय और व्यवसायिक भवन की पूरी डिटेल प्राप्त हो चुकी है। उसी आधार पर करारोपण कर नोटिस निर्गत किए गये है। जिन नोटिसों में नाम पते, मकान नं. आदि में कोई त्रुटि है उसको भी ठीक किया जा रहा है ताकि निगम के अभिलेखों में जानकारी पूर्णतः सही अंकित रह सके।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.