मथुरा। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सराय आजमावाद में संचालित सॉस फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान पाया कि मानकों के विपरीत टोमेटो एवं चिली सॉस का निर्माण किया जा रहा था । लगभग 2000 किलो सॉस जो खराब हो चुकी थी जिसे मार्केट में पैकिंग कर विक्रय करने की कारोबारी की योजना थी। सॉस की गुणवत्ता जांच हेतु एक नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है तथा 2000 किलो सॉस को मौके पर नष्ट करा दिया गया है। संबंधित कारोबारी के खाद्य लाइसेंस को निलंबित करते हुए कारोबार बंद करा दिया है। विभागीय अधिकारियों ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील है के खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय गुणवत्तापूर्ण ही करें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।