मथुरा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जुर्माना न जमा करने के कारण लम्बे समय से जेल में सजा काट रहे चार बंदियों को समाज सेवी द्वारा जुर्माने की राशि अदा करने पर रिहा कर दिया गया।
जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि जिला जेल में निरूद्ध कैदी सोनू पुत्र बनवारी, मनीष पुत्र राजू, रोहित पुत्र रमेश ठाकुर, सोनू पुत्र निन्जों के मामलों को निस्तारित करते हुए लोक अदालत ने सजा के साथ जुर्माना आरोपित किया था। जिस पर उनकी सजा तो पूरी हो गयी लेकिन वह जुर्माने की राशि जमा न करने पर छूट नही पा रहे थे। इस बात की जानकारी जब युवा समाज सेवी नरेश पाल शंकर हॉस्पीटल को लगी तो उन्होंने जेल प्रशासन से संपर्क किया और जुर्माने के राशि 4500 रूपये जमा कर दी जिसके चलते मंगलवार की सांय चारों कैदियों को रिहा कर दिया गया। इस अवसर पर जेलर महाप्रकाश सिंह डिप्टी जेलर संदीप कुमार शिवानी यादव लेखाधिकारी चूडामणि तिवारी उपस्थित रहे। समाजसेवी नरेशपाल का कहना था कि उक्त चारों कैदियों के रिहा होने की जानकारी पर उनके परिवारीजनों की खुशी देखते ही बन रही थी। नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.