मथुरा की चार विधान सभा में 17 नामांकन हुए निरस्त, 27 को होगी नाम वापसी , मांट में विवाद

मथुरा। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया अंतर्गत सोमवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। पांचों विधानसभा में एक-एक ईवीएम मशीन से ही वोटिंग होना निश्चित हो गया है। समाचार लिखे जाने तक मांट विधानसभा में रालोद प्रत्याशी के नामांकन जांच पर विवाद चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार मथुरा-वृंदावन विधानसभा में 27 लोगों ने नामांकन किया था जिसमें से 12 लोगों के पर्चे निरस्त हो गये है। अब यहां 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। छाता विधानसभा में 15 लोगों ने पर्चे भरे थे जिसमें से दो के निरस्त हो गए। बलदेव में 10 लोगों ने पर्चे थे तीन के निरस्त होने से सात उम्मीदवार रह गये है। गोवर्धन विधानसभा में 13 पर्चे भरे गये थे सभी सही पाये गये है। मांट विधान सभा में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
27 जनवरी गुरूवार को नाम वापसी के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि किस-किस विधान सभा से कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।