मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता एस के शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर मथुरा वृंदावन से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके ऐलान से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के समर्थकों में हड़कंप मच गया हैं। श्री शर्मा ने अपनी जीत का ठोस दावा करते हुए कहा है कि बीते 5 साल में भाजपा प्रत्याशी के व्यवहार से काम से जनता उनको ठीक तरह से पहचान चुकी है। कांग्रेस और सपा रालोद गठबंधन का मथुरा में कोई वजूद नहीं है। एसके शर्मा के मथुरा वृंदावन विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरने पर अब इस सीट पर जो फाइट आमने-सामने की समझी जा रही थी अब वह त्रिकोणात्मक हो जायेगी। वह कल 20 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।
बुधवार को महाविद्या कॉलोनी स्थित आवास पर उन्होंने पत्रकारों के समक्ष बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने की जानकारी दी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता गोरे लाल जाटव मुनकाद अली संघ रतन सेठी सत्य प्रकाश कदम दारा सिंह और जिलाध्यक्ष बसपा योगेश कुमार ने एस के शर्मा को मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने पर सहमति जता दी है। ज्ञात रहे कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशी जगबीर सिंह को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
पत्रकार वार्ता में उद्योगपति एस के शर्मा का कहना है कि चुनाव में उनको सर्व समाज के लोगों के वोट हासिल होंगे जिसमें बहुत बड़ा योगदान उनकी पूर्व पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ का रहेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद से काफी संख्या में स्थानीय भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओं ने उनको चुनाव में तन मन धन से सहयोग देने का वायदा किया है। उन्होंने मांट से चुनाव न लड़ने के पूछे जाने के प्रश्न पर कहा की जिस व्यक्ति के कारण उनकी टिकट कटी है उसकी वहा से जमानत जब्त होनी है। अब भाजपा में सच्चे निष्ठावान ईमानदार सिद्धांत वादी कार्यकर्ता की कोई जगह नहीं रही है केवल चाटुकार भ्रष्ट और दूसरी पार्टी से आए नेताओं की ही पार्टी भाजपा बनती जा रही है।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का यूपी में भाजपा ने जो अपमान तिरस्कार किया है उसका बदला लेने का समय आ गया है। मथुरा वृंदावन की जनता इस बार बदलाव का पूरा मन बना चुकी है। दलित अल्पसंख्यक पिछड़ा समाज के अलावा वैश्य और ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों ने उनको हर संभव मदद देने की बात कही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.