मथुरा। सामाजिक संगठन सेवा भारती के तत्वाधान में अग्रसेन मानव सेवा मंडल द्वारा समाज हित में पेट रोग परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर अशोका सिटी गोवर्धन चौराहे पर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल अग्रसेन मानव सेवा मंडल के संरक्षक विजय बंटा सर्राफ व डॉ नितिन गोयल ने भारत माता चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया।
शिविर के शुभारंभ पर उपस्थित महिला एवं पुरुषों को बीमारियों से सचेत करते हुए विधायक ठा कारिंदा सिंह ने कहा कि मनुष्य का पेट अगर ठीक रहता है तो मनुष्य बहुत सारी बीमारियों से दूर हो जाता है। अपने शरीर को निरोगी रखना बहुत आवश्यक है। ऐसे सेवा शिविर जहां समाज को लाभ पहुंचाते हैं वही समाज को सेवा कार्यो के प्रति संदेश भी देते हैं। रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल ने इस शिविर में सेवाएं देने हेतु एम एस एम सी एच गैस्ट्रो सर्जन डॉ नितिन गोयल को साधुवाद देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। अग्रसेन मानव सेवा मंडल के संरक्षक विजय बंटा सर्राफ ने शिविर का महत्व बताते हुए कहा कि चिकित्सकों का परामर्श शुल्क बहुत अधिक होने के कारण अनेक पेट रोग संबंधी मरीज अपना समुचित उपचार नहीं करा पाते। मरीजों की इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मानव सेवा मंडल ने इस शिविर का आयोजन किया है जिससे कि निशुल्क शिविर में भाग लेकर अधिकाधिक मरीज एवं रोगी अपना स्वास्थ्य लाभ कर सके। पेट रोग परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 110 रोगियों ने लाभ उठाया । इस अवसर पर विजय कुमार अग्रवाल मेडिकल वाले अजय गोयल जुगल किशोर अग्रवाल विनोद सिंघल सागर कासिम इमरान ममता सुनीता अग्रवाल वैभव अग्रवाल ज्योति अग्रवाल आशीष अग्रवाल रवि अग्रवाल यश अग्रवाल आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.