एंबुलेंस ने बाइक सवारों को रौंदा, मां बेटे की दर्दनाक मौत

मथुरा । सोमवार को मांट कस्बा के समीप बाइक सवार मां बेटा को 108 एंबुलेंस ने रौंद दिया जिस कारण दोनो की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मांट अंतर्गत मांट रोड स्थित गांव बिजौली के समीप गमी में शरीक होकर घर लौट रहे आगरा के गांव लोकरेरा निवासी 40 वर्षीय लीलावती पत्नी ईश्वर प्रसाद और उनका पुत्र अनूप को सामने से आती एंबुलेंस ने रौंद दिया। हादसे में दोनों मां बेटा की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतको के परिजनों को मथुरा आए गए हैं। घटना के बाद 108 एंबुलेंस फरार हो गई। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है