मथुरा । स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के दृष्टिगत जनसामान्य में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम/नुक्कड नाटक का आयोजन मथुरा वृंदावन के अलग अलग वार्डो में किए जा रहे हैं। नुक्कड नाटक देख आम नागरिक अपने शहर को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प ले रहे है। इसी क्रम में इंदौर की संस्था निलांलन द्वारा 25 वार्डों में नुक्कड नाटक किये जा रहे हैं। अब तक नुक्कड नाटक के माध्यम से हजारों की संख्या में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है।
नगर निगम द्वारा उक्त संस्था के माध्यम से वार्ड 48 होली गली वार्ड 47 डैम्पियर नगर वार्ड 03 गिरधरपुर वार्ड 19 जनरलगंज वार्ड 4 भरतपुर गेट वार्ड 68 चौबियापाड़ा वार्ड 15 अहीरपाडा वार्ड 60 धौलीप्याऊ वार्ड 58 कृष्णापुरी वार्ड 30 वनखण्डी वार्ड 23 नया नगला वार्ड 49 पत्थरपुरा वार्ड 63 केशीघाट वार्ड 65 मथुरा दरवाजा वार्ड 44 राधा निवास वार्ड 06 गांधी नगर वार्ड 67 कैमारवन वार्ड 69 रतनछतरी, वार्ड 70 बिहारीपुरा वार्ड 41 गौरा नगर, वार्ड 18 बद्रीनगर, वार्ड 64 हनुमान टीला वार्ड नं 45 बीएसए कॉलेज रोड वार्ड नं 42 राधिका बिहार वार्ड नं 50 राम नगर में नुक्क्ड नाटक हो रहे हैं। कलाकार अपनी गायन शैली से लोगो को स्वच्छता के प्रति सचेत कर रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.