मथुरा। जनपद में संचालित जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसाइटी समाज के शिक्षा से वंचित झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले तथा गरीब बच्चों के परिवारों को शिक्षा संस्कार स्वास्थ्य
एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल सेंटरों के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद शर्मा द्वारा किया जा रहा है।
जिससे वर्तमान में 300 से ज्यादा बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं बच्चों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ गरीब परिवारों की भी संस्था सामाजिक सहयोग से समय समय पर मदद करती है इसी श्रृंखला में सर्दी के मौसम में ठंड से राहत प्रदान करने के लिए उनकी झोपड़ियों में कंबल वितरण का कार्य संस्था की टीम द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है। गोपाल नगर स्थित सेंटर के बच्चो के परिवारों एवम महोली रोड़ पर जरूरत मंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए।
वितरण के दौरान संस्था संचालक सतीश चंद्र शर्मा डॉ चारु जैन सीमा शर्मा प्रीति रेखा शर्मा नरेंद्र तान्या भारती मोनू निशा कुमकुम अनुराधा शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.