मथुरा। जनपद की सांसद हेमा मालिनी अपने सात दिवसीय प्रवास पर 3 जनवरी को रात्रि में मथुरा आ रही हैं। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा के अनुसार हेमा मालिनी 4 जनवरी मंगलवार को पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे फरह के दीनदयाल धाम ने नावार्ड शरद मेला 2022 एवम आर्यव्रत बैंक द्वारा आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगी। 5 जनवरी बुधवार को वह जनपद के अलग-अलग गांव में जाकर विकास कार्यों का जायजा लेगी और क्षेत्रीय नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं का निदान करेंगी। 6 जनवरी को मथुरा रेलवे जंक्शन पर जन सुविधाओ का लोकार्पण करेंगी। जंक्शन पर वह प्लेटफार्म नंबर 3 पर टॉयलेट कंपलेक्स स्वचालित सीढ़ियां और दितीय और तृतीय एंट्री पर पुनर्निर्माण कार्य एवम द्वितीय क्लास वेटिंग रूम का उच्चीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान वह चार पांच नंबर प्लेटफार्म के विस्तारीकरण कार्य को भी दिखेंगी। 7 जनवरी को मथुरा रिफाइनरी द्वारा बैटरी चलित ट्राई साइकिल का वितरण करेंगी। 8 जनवरी को वेटरनरी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के साथ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसी दिवस वह वृंदावन मार्ग स्थित ग्राम अक्रूर में गोविंद गौशाला मे होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मत्स्य पशुपालन डेयरी भी मौजूद रहेंगे।
9 जनवरी को सांसद जनपद के विभिन्न गांव में भ्रमण करेंगी। 10 जनवरी को वृंदावन के आरोपी कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम और स्वच्छता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम उनके मथुरा आने पर तय किए जाएंगे। वृंदावन के ओमेक्स सिटी स्थित आवास पर वह प्रतिदिन आम लोगों से भी भेट करेंगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.