ऑनलाइन कारोबार से दुखी व्यापारियो ने कहा दुकानों पर नहीं हो रही बिक्री

प्रदेश व केंद्र सरकार से अंकुश लगाने की मांग को लेकर दिया रविकांत गर्ग को ज्ञापन
मथुरा। ऑनलाइन व्यापार को लेकर मथुरा के व्यापारी काफी परेशान हो चले है प्रदेश व केंद्र सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर
इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में एक बैठक हुई जिसमें ऑनलाइन कारोबारी घोर निंदा की गई। बैठक में संरक्षक गुरमुखदास ने कहा कि दीपावली से अब तक ऑनलाइन के कारण व्यापार पूरी तरह से बर्बाद है इससे सरकार की टैक्स की वसूली कम हो रही है और टैक्स की चोरी भी हो रही है व्यापारी आर्थिक मंदी से परेशान है बैंकों का कर्जा भी नहीं चुका पा रहा है।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष रविकांत गर्ग को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री सुनील अग्रवाल रामचंद्र खत्री गुरमुखदास मुकेश अग्रवाल दीपक अग्रवाल मूलचंद हरीश अग्रवाल विष्णु गोविंद रमेश अग्रवाल कन्हैयालाल सत्यप्रकाश दिनेश विजय सिंघल आदि मौजूद रहे।