मांट। दिल्ली से फिरोजाबाद सभा करने जा रही कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का टोल पर स्वागत के दौरान एक स्थानीय पार्टी नेत्री के पैर पर उनके काफिले में शामिल गाडी चढ़ गई जिससे अफरा तफरी मच गई।

बताया जाता है यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा प्रियंका गांधी का स्वागत सम्मान किया लेकिन कार्यकर्ताओ और नेताओं के लिए प्रियंका गांधी गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। इस बीच एक स्कॉर्ट कार कॉंग्रेस की कार्यकर्ता के पैर के ऊपर चढ़ गई जिसे तत्काल अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया । घायल अशरफी देवी कॉंग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष है जो कि मथुरा के संजय नगर की रहने वाली है। एसी-एसटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गलौटिया ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के ऊपर कोई गाड़ी नहीं चढ़ी है। इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने भी नजर अंदाज किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.