मथुरा। जनपद में व्याप्त विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक हित को सर्वोपरि मानते हुए अधिकारियों की कार्यशैली और उनके द्वारा शिक्षको के साथ किये जा रहे उत्पीडन की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिलकर ज्ञापन देने निर्णय लिया है। इसी क्रम में सबसे पहले संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह और उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) से भेंट कर उनको प्रत्येक समस्या से बिंदुबार अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा गया। दोनों ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त सभी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया ।
इस दौरान नरेन्द्र चौधरी कुलदीप द्विवेदी विजयवीर सिंह उपेन्द्र सिंह अंकित अग्रवाल ललित तोगड़िया मनोज कुशवाह किशन सिंह ब्रजेश चौधरी रविन्द्र गौतम पंकज गर्ग बच्चू सिंह देशराज सिंह सुनील यादव सुरजीत सिंह जगवीर सिंह अंकुर सिंघल रॉबिन्सन अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।