मथुरा। सोमवार को खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नवीन फल मंडी स्थित एक दर्जन से अधिक किराना स्टोरों पर एक साथ छापामार कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के दौरान टीम ने संदेह होने पर बृजवासी गुड वाले, नितिन खंडेलवाल किराना स्टोर, दुर्गेश किराना स्टोर ,अनिल किराना स्टोर, महेश अग्रवाल किराना स्टोर, प्रमोद अग्रवाल किराना स्टोर, आदि से बेसन के 2, सरसों तेल के 2,राइस ब्रान रिफाइंड ऑयल का 1, अरहर दाल के 3, गुड़, हल्दी पाउडर,गजक, एवं अनार दाना गोली के 2 नमूना जांच हेतु संग्रहित किए गए। उक्त सभी 15 नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच परिणाम प्राप्त होने के उपरांत संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। सभी कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों के सही रख रखाव हेतु नोटिस भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस पी तिवारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह मुकेश कुमार एसएस निरंजन
डॉ सोमनाथ सविता शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई।