बीएसए कॉलेज में हुई कुश्ती प्रतियोगिता, श्याम सुन्दर ने पहलवानो के मिलवाये हाथ

मथुरा। शनिवार को बीएसए कॉलेज में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अथिति पं. श्याम सुंदर शर्मा पूर्व उच्च शिक्षा एवं खेलकूद मंत्री, वर्तमान में सभापति आश्वासन समिति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास श्री शर्मा की ही देन है जिले को अपने कार्यकाल के दौरान उच्च शिक्षण संस्थानों में अनेकों पाठ्यक्रमों की संबद्धता प्रदान की थी। इसके अलावा खेलकूद के क्षेत्र में पूर्व मंत्री द्वारा अनेक स्टेडियम और खेलकूद से संबंधित संसाधनों की व्यवस्था उत्तर प्रदेश एवं मथुरा जिले को प्रदान की गई।

अपने उदबोधन में विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि महाविद्यालय में डॉ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में अच्छी शैक्षणिक व्यवस्था, अच्छा अनुशासन, खेलकूद से संबंधित सभी सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही है । इस अवसर पर श्याम सुंदर शर्मा ने कुश्ती का शुभारंभ पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया ।

इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ बीके गोस्वामी डॉ एसके कटारिया शैलेश मिश्रा डॉ रवीश शर्मा डॉ खुशवंत सिंह डॉ विद्योत्मा डॉ शिवराज भारद्वाज डॉ शैफाली भार्गव डॉ अशोक कुमार कौशिक डॉ बरखा अग्रवाल डॉ नीलेश पाण्डेय डॉ एस के सिंह डॉ मुकेश शर्मा डॉ विजय शर्मा डॉ सुनील शर्मा चंद्रेश अग्रवाल पंकज पाठक डॉ अनिल भाटी डॉ बृजेश बंसल चीफ कर्मचारी रमेश चंद्र गीतम राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ जसवंत सिंह ने आभार जताया।