स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर वृंदावन में निकली जन जागरूकता अभियान रैली

वृंदावन। स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा जन जागरूकता अभियान रैली का आयोजन नगर के गांधी पार्क में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बैसडर ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु नगर आयुक्त अनुनय झा की उपस्थिति में किया गया।

जन-जागरूकता रैली अभियान में वृन्दावन नगर के हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, श्रीवृन्दावन विद्यापीठ इंटर कॉलेज, प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जन-जागरूकता कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राशामिल हुए ।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में मथुरा टॉप 10 में शामिल हो इस हेतु सहयोग प्रदान करें, अपने घर एवं आस-पास के लोगों को सफाई रखने हेतु जागरूक करें एवं स्वयं भी स्वच्छता का ध्यान रखें। उक्त रैली वृन्दावन गांधी पार्क से प्रारम्भ होकर अनाज मंडी, सर्राफा बाजार, वनखण्डी, लोईबाजार, प्रताप बाजार होते हुए गांधी पार्क पर सम्पन्न हुयी।