मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे ने कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय बैठक लेते हुए निर्देश दिए है कि किसी भी दशा में खाद्य पदार्थों में मिलावट न हो सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में टीम बनाकर निरंतर छापे मारे जाए और सैम्पल भी लिये जाये जिससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने विभिन्न व्यापारिक संगठन से आए प्रतिनिधियों से भी कहा कि वह अपने खाद्य पदार्थ में गुणवत्ता बनाये रखें।
एडीएम श्री दुबे ने व्यापारियों से कहा कि ऐसी वस्तु खाद्य पदार्थ में न मिलायें जिसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उन्होंने मिठाईयों में रंग तथा तेल और घी को बार-बार प्रयोग न करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलिशयुक्त अरहर की दाल पर विशेष कार्यवाही की जाए तथा सम्पूर्ण जनपद में नमूना संग्रहण का कार्य कराया जाये।
इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के अधिकारी एवं निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा के साथ विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.