मथुरा में 11 दिसम्बर को बीएसए इंजी कॉलेज में 100 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारिया तेज

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा बीएसए इंजी कॉलेज में 11 दिसम्बर को 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया जा रहा है जिसको लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण बुधवार को नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वीआईपी जोन, पत्रकार जोन, फूड जोन आदि बनाए जाने के मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए ।

इसके अलावा वर-वधु एवम आगुंतकों हेतु भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान एवं सामूहिक विवाह का आयोजन भव्य रूप से कराने तथा कार्यक्रम स्थल पर सफाई पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए है।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम महाप्रबंधक जल अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा सिविल परियोजना अधिकारी डूडा क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी रामानद त्यागी अनिल रंजन सहायक अभियंता प्रकाश आदि उपस्थित रहे।