नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसो. का प्रतिनिधि मंडल ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिला
मथुरा। नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसो. द्वारा टी टी जेड के अन्तर्गत मथुरा का पुनः परीक्षण कराने व सभी उद्योगों को सी एन जी उपलब्ध कराए जाने संबंधी विषय को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व जिलाधिकारी नवनीत चहल से कलेक्ट्रेट सभागार में मिला जिसमें जनपद की विभिन्न समस्याओं को अवगत कराते हुए ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष राजेश बजाज ने कहा कि टी टी जेड का निर्धारण लगभग 25 वर्ष पूर्व हुआ था जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है कि मथुरा रिफाइनरी का वायु उत्सर्जन ताज महल को प्रभावित नहीं करता।
पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दयाल अग्रवाल ने कहा कि टी टी जेड के क्षेत्र को छाता तक शामिल करने का कोई औचित्य नहीं है। इसका पुन: नीरी (संस्था) के माध्यम से पुनः निर्धारण करवाया जाए। पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र हाथी वालों व महामंत्री मनीष शोरावाला ने कहा कि टी टी जेड से मथुरा, आगरा व फिरोज़ाबाद के उद्योग प्रभावित होते हैं जिसके अंतर्गत फीरोजाबाद को सी एन जी 14 से 20 रुपये की दर से उपलब्ध करवाई जाती है जबकि मथुरा को 45 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदनी पड़ती है जिससे उत्पादन का मूल्य काफी बढ़ जाता है व विकास कार्य काफी प्रभावित होता है मथुरा के उद्योगों को भी सी एन जी फ़िरोज़ाबाद के समकक्ष दरों पर उपलब्ध कार्रवाई जाये। इंडस्ट्रीज की साड़ी उद्योग की करीब 22 इंडस्ट्रीज सरस्वती कुंड क्षेत्र में स्थित हैं इनके लिए सी ई टी पी मसानी पर लगाया जाए। साड़ी उद्योग के लिए मसानी स्थित नाले के पास ही एस टी पी के पास कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाए। इन सब समस्याओं को ऊर्जामंत्री व जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान में लिया व उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर चैम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रह्लाद खंडेलवाल उपाध्यक्ष अमित जैन मुकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष तुषार हाथीवाले मंन्त्री मुकेश सिंघल आशुतोष गर्ग रामप्रकाश अग्रवाल वीरेंद्र बजाज अतुल गर्ग महावन वाले अनिल मित्तल ओम साड़ी संजय अग्रवाल अनुराधा आदि काफी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।