मथुरा में कई स्थानों पर चोरी करने वाले 8 शातिर चोर पकड़े, हजारों रुपए के जेवरात नकदी बरामद

प्रिंस कुलश्रेष्ठ

मथुरा। सर्द मौसम शुरू होते ही चोरों ने दुकानों और मकानों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को हाईवे पुलिस ने आधा दर्जन फ्लैटों व मकानों में चोरी करने वाले आठ शातिर बदमाशों को चोरी के आभूषण सामान और रुपए सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बताया जाता है कि जनपद में दिन-प्रतिदिन चोरियो की घटना घटित हो रही है। चोरी की घटनाओं में चोरों द्वारा लाखों रुपए के सामान नगदी पर हाथ साफ कर रहे थे। आज हाईवे पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल लक्ष्मण पुत्र अशोक उर्फ बल्देव निवासी नगला भोला नाथ थाना हाइवे प्रेम सिंह उर्फ कालिया उर्फ टोंटा पुत्र जवाहर सिंह सैनी निवासी हनुमान नगर थाना हाइवे बाबू उर्फ बब्बू राठौर पुत्र जसवंत सिहं निवासी नारायण पुरी थाना हाइवे श्याम उर्फ सनी पुत्र पप्पू निवासी नारायण पुरी थाना हाइवे सूरज पुत्र बृजेश निवासी नटवर नगर थाना हाइवे हर्ष कुन्तल उर्फ चैंटा पुत्र डिगम्बर निवासी हनुमान नगर थाना हाइवे रोहित पुत्र नेत्रपाल निवासी डेगरा नवीपुर लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार सोनू पंजावी पुत्र अशोक उर्फ बल्देव निवासी नगला भोला नाथ थाना हाइवे गिरफ्तार किए हैं ।

थाना प्रभारी ने बताया कि थाना हाईवे क्षेत्र में 16 अक्टूबर की रात्रि को राज गार्डन कर्म योगी कालौनी के एक मकान से हुई चोरी, 05 नवम्बर की रात्रि को टाउन शिप के पास द्ववारिका धाम सुदामा पुरी कालौनी के एक मकान से हुई चोरी, 17 नव की रात्रि को गणेश धाम कर्मयोगी कालौनी के एक गोदाम से हुई चोरी, 12 अक्टूबर की रात को टेक मैन सिटी में हिमगिरी- 2 कालौनी के एक फ्लैट से हुई चोरी व 09 अगस्त को मोती कुँज एक्सटेन्शन में मकान से हुई चोरी व 22 अक्टू को थाना जमुनापार क्षेत्र विशनगंज मन्दिर लक्ष्मीनगर से हुई चोरी का खुलासा करते हुए आठ शातिर चोरों को डकैती की योजना बनाते हुए और पूर्व चोरियों में संबंधित सामान,नगदी ओर आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गए हैं। चोरों के पास से सोने चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई हैं।