मथुरा। छठ के राजकीय अवकाश को लेकर आज पूरे दिन सरकारी विभागों के कर्मचारी ऊहापोह की स्थिति में फंसे रहे। एक -दूसरे से आदेश की जानकारी करते देखे गये।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को घोषणा की थी कि छठ महापर्व पर 10 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिसका आदेश आज दोपहर तक जिलाधिकारी कार्यालय नही आया। सूत्रों का कहना है कि डीएम लखनऊ से आदेश आने के बाद स्थानीय स्तर पर अवकाश का आदेश जारी कर सकते है।

सरकारी आदेश से भी असमंजस की स्थति बन गयी है।
स्थानीय कर्मचारी नेता आसपास के जनपदों में अवकाश आदेश के बारे में जानकारी करने में लगे रहे। हालांकि कलैक्ट्रेट के कर्मचारियों का कहना था कि अवकाश हो या न हो उनको तो मुख्यमंत्री के कल के आगमन के कारण कार्यालय में उपस्थित रहना ही है। सूत्रो का कहना है कि छठ पूजा पर्व पर अवकाश घोषित किए जाने के सम्बन्ध में 9 नव. को प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार द्वारा सभी जिलाधिकारियों को जारी पत्र में निर्देश दिए है कि जिन जिलों में उक्त पर्व बडे स्तर पर मनाया जाता है उन जिलों में जिलाधिकारी स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित कर सकते है। कुल मिलाकर स्पष्ट है कि सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के बाद ही 10 नव. को अवकाश माना जायेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.