मथुरा। 10 नवंबर से 19 नवंबर तक वृंदावन स्थित कुंभ सरक्षित मेला भूमि स्थल पर होने वाले ब्रज रज उत्सव के अंतर्गत शहर के प्रमुख तीर्थ स्थल यमुना जी के विश्राम घाट पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा लेजर शो का आयोजन किया जाएगा । इसको लेकर शुक्रवार को पूर्वान्ह मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के osd क्रांति शेखर सिंह एवं उप कार्यपालक अधिकारी पंकज वर्मा ने पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा।
डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा ने बताया कि विश्राम घाट पर सांय कालीन समय में लेजर शो के माध्यम से श्री कृष्ण की सुंदर आकर्षक लीलाओं का फिल्मांकन किया जाएगा । निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुनीत चतुर्वेदी ने अधिकारियों को विश्राम घाट की स्थलीय जानकारी से अवगत कराया ।