विमल कुमार
आगरा। इस बार दिपावाली पर एक खास तरह की मिठाई की चर्चा जोरों पर है मिठाई की चर्चा के कई कारण हैं पहला तो उसका स्वाद है और दूसरी उसकी कीमत लेकिन जनाब इसे चख पाना हर आदमी के बस की बात नहीं एक पीस खाने के लिए आपको जेब से लगभग 750 रुपये ढीले करने होंगे। आगरा की एक दुकान में 30 हजार रुपये किलो बिक रही यह मिठाई ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
दरअसल मावा और पिस्ते के पेस्ट से तैयार इस मिठाई पर सोने का वर्क चढ़ा हुआ है जिसके कारण यह मिठाई इतनी महंगी हो गयी है। मिठाई के इतनी महंगी होने के बावजूद भी लोगों के बीच इसका काफी क्रेज है सिर्फ शहर के लोग ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों से भी लोग इस मिठाई को बुक करवा कर खूब खरीदारी कर रहे हैं।
बृज क्षेत्र में के प्रमुख मिष्ठान विक्रेता बृज रसायनम स्वीट शॉप की 30 हजार रूपये किलो की मिठाई इस दीपावली पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोने के वर्क वाली इस मिठाई में पिस्ता सहित प्रमुख व कीमती मेवों की कोटिंग इस मिठाई के स्वाद को लाजबाव बनाती है। बृज रसायन के स्वीट शॉप के स्वामी उमेश के अनुसार एक किलो मिठाई की कीमत 30 हजार रूपये है। इसमें 45 से 50 पीस कलश और पेड़ा के चढ़ जाते है। एक पीस की कीमत 751 रूपये रखी गयी है। आगरा में नेहरू नगर और फतेहाबाद रोड़ स्थित होटल रेडीसन ब्लू के सामने बृज रसायान के नाम से आउटलेट है। उमेश के अनुसार लोगों के क्रेज को देखते हुए इस बार नया किया है। यह मिठाई उसी क्रेज के अनुरूप बनाई गयी है।