ब्रजरज उत्सव में हुनर हाट, राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के साथ देश भर के उत्पादों के लगेंगे डेढ़ सौ स्टाल

सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने किया कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण

मथुरा। वृंदावन स्थित कुंभ संरक्षित मेले में 10 से 24 नवंबर तक लगने वाले ब्रजरज उत्सव में हुनर हाट के आयोजन की व्यवस्थाओं को परखने आई अल्पसंख्यक मंत्रालय की एक टीम ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण कर अपनी सहमति जता दी है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के निदेशक डीके ठाकुर अपनी 6 सदस्य टीम के साथ नई दिल्ली से वृंदावन आए । उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप मौजूद रहे। 15 दिवसीय इस ब्रजरज उत्सव में लगाने वाले हुनर हाट में करीब डेढ़ सौ से निर्मित उत्पाद बनाने वाले शिल्पीओं की दुकाने लगनी है। इसके अलावा 2 दर्जन से अधिक फूड कोर्ट लगाए जाएंगे जहां ब्रज वासियों को देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों के लजीज व्यंजन खाने को उपलब्ध रहेंगे। मंत्रालय के निदेशक डीके ठाकुर ने बताया कि दीपावली से मैदान में हुनर हाट लगना प्रारंभ हो जाएगा। मंत्रालय की तरफ से 2 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे जिनमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेंगे। उधर वृंदावन स्थित इस्कॉन समूह द्वारा भी ब्रज रज उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने पर सहमति व्यक्त की गई है। डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा मुख्य अभियंता दूधनाथ,आर पी यादव जिला पर्यटन अधिकारी डी के शर्मा ने टीम को विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराई।

कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा की अध्यक्षता में देर साय हुई बैठक में नगर निगम लोक निर्माण विभाग जल निगम विद्युत विभाग प्रदूषण नियंत्रण के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें निर्देश दिए गए कि कुंभ मेला स्थल पर भरा पानी और उसका समतलीकरण तत्काल करा दिया जाए ताकि उत्सव की तैयारियां शुरू हो सके। इस बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर नगर आयुक्त अनुनय झा एमबीडीए के सचिव राजेश कुमार सिंह प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह एसडीएम सदर प्रशांत नगर सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी आदि विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।