मथुरा में एडीएम (प्रशासन) सहित आधा दर्जन डिप्टी कलैक्टर बदले

मथुरा। कोरोना काल में चर्चित रहे एसडीएम राजीव उपाध्याय सहित आधा दर्जन एसडीएम के शासन ने जनपद के बाहर स्थानांतरण कर दिया है। इनके अलावा एडीएम (प्रशासन) का भी तबादला हो गया है।

उ.प्र. शासन द्वारा पीसीएस अधिकारियों की जारी स्थानांतरण सूची में जनपद के आधा दर्जन डिप्टी कलैक्टर का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। सूची में एसडीएम राजीव उपाध्याय का नाम देखकर कोराना काल के दौरान लॉकडाउन की स्मृतियां लागों के जेहन में तरो ताजा हो गई। इस दौरान बाजार की दुकानें बंद कराने, चालान काटने के समय अपने कार्यकलाप के कारण वह सदैव चर्चा में बने रहे। इनका स्थानांतरण कानपर नगर हो गया है। अपर जिलाधिकानी (प्रशासन) सतीश कुमार त्रिपाठी का कानपुर में एडीएम (ना./आ.) के पद पर तबादला हुआ है। उनके स्थान पर प्रयागराज से विजय शंकर दुबे को तैनाती दी गई है। ज्ञात रहे कि ज्यादातर स्थानांतरित डिप्टी कलेक्टरों को मथुरा में तैनाती के तीन वर्ष पूर्ण गये थे।

इनके अलावा मथुरा जनपद में तैनात डिप्टी कलेक्टर रामदत्त राम का उन्नाव, अजय कुमार का सीतापुर, कृष्णानंद तिवरी का आगरा, पवन प्रकाश पाठक का हमीरपुर, हनुमान प्रसाद का लखनऊ तबादला हुआ है।

शासन ने इनके स्थानों की रिक्तता का पूरा करने के लिये अलीगढ़ से श्रीमती रेश्मा सहाय, अमरोहा से इन्द्रनंदन सिंह, झांसी से सुश्री श्वेता, गाजियाबाद से आदित्य कुमार प्रजापति और देवेन्द्र पाल की मथुरा में डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनाती की है।